ब्रेकिंग: गुटखा कारोबारी के घर CGST की छापेमारी, बोगस बिल और दस्तावेज जब्त
ब्रेकिंग: गुटखा कारोबारी के घर CGST की छापेमारी, बोगस बिल और दस्तावेज जब्त

वाराणसी। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में विधानसभा चुनाव से पहले आयकर विभाग (IT Raid) और जीएसटी टीम का एक्शन जारी है। कानपुर और कन्नौज के बाद अब वाराणसी (Raid in Varanasi) में सीजीएसटी (CGST) की टीम ने गुटखा कारोबारी लक्ष्मीकांत पांडेय के घर पर छापेमारी की है।

बताया जा रहा है कि गुटखा कारोबारी लक्ष्मीकांत पांडेय पर कर चोरी का आरोप है। कई घंटों तक छापेमारी करने के बाद सीजीएसटी की टीम वापस दिल्ली लौट गई है। हालांकि, दिल्ली से छापा मारने पहुंची सीजीएसटी की टीम ने गुटखा कारोबारी लक्ष्मीकांत पांडेय के घर से कारोबार से जुड़े कुछ कागजात खंगाले हैं और पुराने बिल समेत कई कागज टीम अपने साथ ले गई है।

टीम को टैक्स हेराफेरी की आशंका जताई जा रही है। गुटखा कारोबारी के यहां से नकदी की बरामदगी हुई है या नहीं, इस बारे में टीम ने कुछ भी बताने से अभी इनकार किया है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश में पीयूष जैन से शुरू हुए छापों का सिलसिला अबतक जारी है. सबसे पहले आयकर विभाग की टीम ने इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर पर छापा मारा था और 197 करोड़ रुपए नकद और 23 किलो सोना बरामद किया था। इसके बाद पुष्पराज जैन समेत कई और इत्र कारोबारियों पर छापे मारे गए। इतना ही नहीं, आगरा में जूता कारोबारियों पर भी आईटी ने शिकंजा कसा और बीते कई दिनों से अब भी छापेमारी जारी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।