मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बढते कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस वर्ष होली का पर्व नहीं मनाने का फैसला किया है। उन्होंने प्रदेशवासियों से अपने घरों में रहकर परिवार के साथ सुरक्षित तरीके से होली मनाने की अपील की है। साथ ही लोगों से उन्हें सोशल मीडिया तथा डिजिटल माध्यम से शुभकामनाएं भेजने का आग्रह किया है।

मुख्यमंत्री ने आज प्रदेशवासियों के नाम जारी अपने संदेश में कहा है कि साथियों बढते कोरोना संक्रमण को देखते हुए मैनें होली नहीं मनाने का फैसला लिया है। आप सभी से आग्रह है कि आप अपने बधाई संदेश एवं शुभकामनाएं मुझे सोशल मीडिया तथा डिजिटल माध्यम से दे सकते हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

See also  श्रम मंत्री ने दी विभाग की उपलब्धियों की जानकारी, कहा- दो साल में 11.40 लाख श्रमिकों का हुआ पंजीयन, 804 करोड़ से अधिक की दी गई सहायता

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।