Bhupesh Baghel

रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल को उत्तर प्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर बड़ी जिम्मेदारी दी है। कांग्रेस ने उन्हें उत्तर प्रदेश के लिए सीनियर ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। नियुक्ति के बाद वह 5 अक्टूबर को पहली बार लखनऊ जाएंगे।

बता दें कि इस दिन सीएम भूपेश प्रदेश के सभी रेंज के आईजी और एसपी की बैठक लेने वाले थे। इस बैठक में सीएम बघेल प्रदेश में अपराधों की समीक्षा करने वाले थे। लेकिन, अब उनका उत्तर प्रदेश दौरा होने के बाद ये बैठक रद्द कर दी गई है।

हालांकि अभी तक प्रदेश कांग्रेस की ओर से सीएम भूपेश के यूपी प्रवास की अधिकारिक सूचना जारी नहीं की गई ​है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  MP और CG के दो पूर्व मुख्यमंत्री की मुलाकात, चर्चा का बाजार गर्म!

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।