ब्रेकिंग: पंजाब में बदलेगा सीएम? कांग्रेस हाईकमान ने कैप्टन और सिद्धू को किया तलब
ब्रेकिंग: पंजाब में बदलेगा सीएम? कांग्रेस हाईकमान ने कैप्टन और सिद्धू को किया तलब

चंडीगढ़। पंजाब कांग्रेस में मचे घमासान को लेकर कांग्रेस हाईकमान ने अब मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह और पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को दिल्ली तलब किया है। 20 जून को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी कैप्टन व सिद्धू सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करेंगी।

बताया जा रहा है कि इस बैठक में मल्लिकार्जुन कमेटी की सिफारिशों व सुझावों पर वरिष्ठ नेताओं के साथ मंथन किया जाएगा। साथ ही कैप्टन और सिद्धू के बीच चल रहे शीतयुद्ध को समाप्त करने की कोशिश की जाएगी। इससे पहले राहुल गांधी ने भी मल्लिकार्जुन कमेटी के सदस्यों से मुलाकात की थी।

कहा जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा बुलाई गई यह बैठक राहुल गांधी की बैठक का अगला चरण है। राहुल गांधी ने कमेटी के सदस्यों से बातचीत कर कांग्रेस अध्यक्ष को पूरे मामले से अवगत करवा दिया है और अब कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इस पर फैसला सुनाना है। इसी के चलते सोनिया गांधी ने पंजाब की वरिष्ठ लीडरशिप को दिल्ली बुलाया है ताकि फैसले से पहले अंतिम दौर की बातचीत कर सर्वसम्मति का रास्ता तैयार किया जा सके।

 

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।