ब्रेकिंग: रिटायर्ड पीसीसीएफ जेएसीएस राव की वनौषधि बोर्ड के सीईओ पर पर संविदा नियुक्ति को सीएम की हरी झंडी, पहले बनाए गए थे सलाहकार

रायपुर। रिटायर्ड पीसीसीएफ जेएसीएस राव की वनौषधि बोर्ड में सीईओ पर संविदा नियुक्ति को सीएम सचिवालय से हरी झंडी मिल गई है। बताया जा रहा है कि जल्द ही जीएडी से इसके आदेश जारी कर दिए जाएंगे।

बता दें कि 87 बैच के आईएफएस अफसर जेएसीएस राव 30 जून को ही रिटायर हुए हैं। इससे पहले उन्हें वनौषधि बोर्ड के चेयरमैन बालकृष्ण पाठक की अनुशंसा पर बोर्ड के प्रभारी सीईओ आरसी दुग्गा ने सीधे बोर्ड सलाहकार पद पर नियुक्ति करने का आदेश जारी कर दिया था ।

ज​बकि, पीसीसीएफ स्तर के इस पद पर नियुक्ति के राज्य शासन की अनुमति नहीं लिया जाना जरूरी है। जिससे उनकी नियुक्ति विवादों में आ गई थी। जिसके बाद जेएसीएस राव की बोर्ड में उनके सलाहकार नियुक्ति की फाइल सीएम सचिवालय में तलब की गई थी। अब चर्चा इस बात की है कि जेएसीएस राव की संविदा नियुक्ति में संविदा भर्ती नियम की प्रक्रिया का पालन किया गया है या नहीं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।