बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

BREAKING : छत्तीसगढ़ में मिले 1097 नए कोरोना पॉजिटिव, रायपुर में 400 के करीब संक्रमितों की पुष्टि, रेलवे स्टेशन में भी कोरोना की दस्तक!... पढ़ें स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल बुलेटिन

BREAKING : छत्तीसगढ़ में मिले 1097 नए कोरोना पॉजिटिव, रायपुर में 400 के करीब संक्रमितों की पुष्टि, रेलवे स्टेशन में भी कोरोना की दस्तक!... पढ़ें स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल बुलेटिन
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना का प्रकोप थमने का नाम ही नहीं ले रहा है. वहीँ राजधानी रायपुर और दुर्ग में कोरोना संक्रमितों का ग्राफ तेजी से बढ़ता जा रहा है.

छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग की मेडिकल बुलेटिन के अनुसार आज प्रदेश में 1097 नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आये हैं. वहीँ रायपुर में 382 और दुर्ग में 320 कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है. जबकि 333 संक्रमित डिस्चार्ज किए गए हैं. इसके साथ ही वर्तमान में कुल एक्टिव केसों की संख्या 6753 पहुँच गयी है.

इधर, रायपुर रेलवे स्टेशन से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. रायपुर रेलवे स्टेशन के अनारक्षित टिकट केंद्र में 16 स्टॉफ में से 8 स्टॉफ की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है. बता दें कि कमर्शियल विभाग के ही कई स्टॉफ कोरोना की इस दूसरी लहर में पॉजिटिव हुए है. इसकी शुरूआत सबसे पहले पर्सनल डिपार्टमेंट में कोरोना संक्रमितों के केसेस सामने आने से हुई है.

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…


Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन