BREAKING: मारो नगर पंचायत में कांग्रेस का कब्जा, 15 वार्डों में से 10 में कांग्रेस की जीत

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के 15 नगरीय निकायों के लिए जारी मतगणना के बीच पहले परिणाम में मारो नगर पंचायत में कांग्रेस ने एकतरफा जीत हासिल की है।

मारो नगर पंचायत के 15 वार्डों में से 10 में कांग्रेस प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है, वहीं चार वार्डों में बीजेपी और एक में मामला बराबर पर अटका है।

वहीं बेमेतरा नगर पालिका उपचुनाव की तो वार्ड क्रमांक 11 में निर्दलीय प्रत्याशी आगे हैं, वहीं वार्ड क्रमांक 5 में कांग्रेस के राजू साहू ने एकतरफा जीत दर्ज की है। थान खम्हरिया नगर पंचायत में एक वार्ड पार्षद के लिए हुए चुनाव में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।