टीआरपी न्यूज। छत्तीसगढ़ के क्वारैंटाइन सेंटर में रह रही महिला की मौत के बाद स्वास्थ्य महकमें में हड़कंप मचा गया है। घटना महासमुंद जिले के सरायपाली की है।

दरअसल सारंगढ निवासी इस महिला ने रायगढ़ मेडिकल कॉलेज में 18 मई को स्वस्थ जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था। जिला प्रशासन का दावा है कि इसके बाद वह अपने माता- पिता के साथ सरायपाली विकासखण्ड के ग्राम कलेन्डा में पहुची। मर्जी से शासकीय हाई स्कूल में बनाए गए क्वारैंटाईन सेन्टर में 24 मई से रह रही थी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि इस क्वारैंटाइन सेंटर में 23 लोग रह रहे थे, जिनमें 17 पुरूष और 06 महिलाएं शामिल हैं।

मंगलवार-बुधवार की दरम्यानी रात करीब 3 बजे महिला की तबीयत बिगड़ी। 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची और महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायपाली लाया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बताया कि उसमें किसी भी तरह के कोरोना के लक्षण नहीं थे, फिर भी उसका सैम्पल जांच के लिए रायपुर भेजा जा रहा है। सरायपाली मे उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है, इसकी रिपोर्ट से मौत की वजह साफ हो सकेगी। अब महिला की मौत के बाद उसके नवजात बच्चों की देखरेख कलेंडा में उसके नाना-नानी कर रहे हैं।

See also  धर्मांतरणः मंत्री गिरिराज ने परिजन को हाथ जोड़कर हिंदू धर्म छोड़ने वाली महिला का अंतिम संस्कार करने के लिए मनाया

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।