नई दिल्ली। रविवार सुबह अनाज मंडी के फिल्मिस्तान क्षेत्र के एक कारखाने में आग लगने की घटना

में 35 लोगों की मौत हो गई है। Delhi fire service के चीफ फायर ऑफिसर अतुल गर्ग ने बताया कि

56 से अधिक लोगों को आग से बचाया गया है।

 

बताया जा रहा है कि  आग लगने की सूचना सुबह 5:22 बजे मिली, जिसके बाद दमकल की गाड़ियां मौके

पर पहुंचने लगी थी।

 

उत्तरी दिल्ली के सदर बाजार में स्थित इस इमारत में बचाव अभियान खत्म हो गया है। दमकल अधिकारियों

ने इसकी पुष्टि कर दी है। हालांकि, मृतकों की संख्या और बढ़ सकती है।

 

आग लगने के कारण का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि आग ने तीन इमारतों को अपनी

चपेट में ले लिया। दमकल विभाग की 30 गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि

आग कितनी भयावाह रही होगी।

See also  करदाताओं की समस्याओं का समाधान है आयकर विभाग का AIS ऐप, टैक्स रिटर्न फाइल करना हुआ आसान

फैक्ट्री की इमारत में सो रहे थे 300 करीगर

इमारत की एक फैक्ट्री में काम करने वाले कर्मचारी मोहम्मद आजाद ने बताया कि फैक्ट्री में करीब 300 लोग

सो रहे। आग दूसरी और तीसरी मंजिल से लगना शुरू हुई थी। इसलिए हादसे के बाद पहली और दूसरी मंजिल

में रह रहे कई लोग बच निकलने में कामयाब हो गए, जबकि जीने तक आग फैलने के बाद दूसरी और तीसरी

मंजिल में कई लोग आग में फंस गए और वहां से नहीं निकल पाए।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।