रायपुर। राज्य सरकार ने एक बार फिर प्रदेश में कोरोना संकट के चलते जिलों के अंतर्गत विकासखंडों में जोनों का बंटवारा किया है। छत्तीसगढ़ में 16 जिलों के 27 विकासखंड रेड जोन में हैं। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी आदेश में प्रदेश के जिलों को रेड, आरेंज व ग्रीन जिलों के साथ-साथ बंपर और कंटेनमेंट जोन में बांट दिया है।

बिलासपुर जिले के सर्वाधिक 5 विकासखंड रेड जोन में है। जबकि राजधानी रायपुर का एक विकासखंड रेड जोन में है। जशपुर जिले के तीन, बलौदाबाजार और जांजगीर जिले के 3-3 विकासखंड रेड जोन में हैं।तीन संभाग मुख्यालय समेत 27 विकासखंड और पाँच ज़िला मुख्यालय रेड ज़ोन में हैं।

वहीं आरेंज जोन में 17 जिलों के 39 विकासखंड आरेंज जोन में रखे गये हैं। जबकि बाकि जिलों के विकासखंड ग्रीन जोन में है।

See also  7 जुलाई को छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते हैं खड़गे, इन मुद्दों पर प्रदेश सरकार को घेरने की बनाएंगे योजना, सामने होगी ये बड़ी चुनौती

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।