बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

ब्रेकिंग: अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 4 लोगों के चिथड़े उड़े, कई लोग झुलसे

ब्रेकिंग: अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 4 लोगों के चिथड़े उड़े, कई लोग झुलसे
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

मेरठ/शामली। यूपी के शामली जनपद के कैराना में चल रही अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से कई कर्मचारी गंभीर रूप से झुलस गए है. वहीं 4 लोगों की मौके पर ही चिथड़े उड़े गए। विस्फोट इतना भयंकर था कि पटाखा फैक्टरी ताश के पत्तों की तरह बिखर गई और फैक्ट्री में काम रहे 10 से 15 लोग मलबे के नीचे दब गए।

हादसा कैराना कोतवाली क्षेत्र के जगनपूरा रोड में हुआ है, यहां पर एक अवैध पटाखा फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था। विस्फोट के आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर दौड़े ओर मलबे में दबे लोगों को बाहर निकाला। इसी बीच पुलिस व प्रशासन को इस हादसे की सूचना दी गई। आनन फानन में एसडीएम कैराना भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और विस्फोट में झुलसे लोगों को एम्बुलेंस व निजी वाहनों से हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

कई लोगों की हालत चिंताजनक है, उन्हें हायर सेंटर मेरठ रेफर कर दिया गया है. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि फैक्ट्री के परखचे उड़ गए और इस हादसे में 4 लोगों का शरीर चिथड़ा-चिथड़ा हो गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर
…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन