रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। राज्य में कोरोना से पहली मौत हुई है। मिली जानकारी के मुताबिक मृतक रायपुर के बीरगांव के कैलाश नगर का रहने वाला बताया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक मृतक युवक उरला की एक फ़ैक्ट्री में काम करता था और आज उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है. जिसकी पुष्टि CHMO मीरा बघेल ने की है.

राजधानी में हुई पहली मौत के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गई है और पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोरोना प्रभावित सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 321 पहुंच गई है। अब तक प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 404 हो गई है, जिसमें से 83 लोग स्वस्थ हो कर घर जा चुके हैं। वहीँ 1 संक्रमित की मौत हो गयी है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।