ब्रेकिंग: पूर्व नेशनल फुटबॉल खिलाड़ी ने पेट्रोल डालकर किया सुसाइड, स्टेटस पर लिखा-अलविदा जिंदगी

टीआरपी न्यूज। फुटबॉल की पूर्व नेशनल प्लेयर और एक निजी स्कूल की स्पोर्ट्स टीचर और फुटबॉल की पूर्व नेशनल खिलाड़ी रही भावना धनगर ने मध्य प्रदेश के खरगोन के डाबरिया फलिये स्थित ट्रेंचिंग ग्राउंड के पास एक सुनसान खेत में खुद के शरीर पर पेट्रोल डालकर खुदकुशी कर ली।

करीब 25 वर्षीय फुटबॉलर और स्पोर्ट्स टीचर भावना धनगर ने पेट्रोल डालने से पूर्व अपने सोशल मीडिया के स्टेटस पर जिंदगी से परेशान होकर खुदकुशी करने की भी बात लिखी थी। वहीं, पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें अपनी मर्जी से सुसाइड करने की बात लिखी है।

फुटबॉल खिलाड़ी रही भावना ने अपने स्टेटस पर लिखा, “मैं भावना धनगर अपनी मर्जी से खुदकुशी करने जा रही हूं, मैं मेरी जिंदगी से परेशान हूं। मैं चाहती हूं कि मेरे कारण किसी को परेशान न करें, अलविदा जिंदगी.” यह लिखकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

अपने शरीर पर पेट्रोल डालकर आग लगने से पूर्व भावना ने अपनी फ्रेंड से मोबाइल पर भी बात कर सुसाइड करने की चर्चा की थी लेकिन पुलिस और परिजन मौके पर पहुंचते, उसके पूर्व ही फुटबॉल की नेशनल खिलाड़ी रही भावना पेट्रोल डालकर खुदकुशी कर चुकी थी। घटना को लेकर खरगोन एसडीओपी रोहित का कहना है कि पुलिस द्वारा इस मामले में जांच की जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर….

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।