ब्रेकिंग: शराब की होम डिलीवरी शुरु पोर्टल चालू, पहले दिन की कमाई 4 करोड़ 32 लाख
ब्रेकिंग: शराब की होम डिलीवरी शुरु पोर्टल चालू, पहले दिन की कमाई 4 करोड़ 32 लाख

रायपुर। कोरोना लॉकडाउन के बीच छत्तीसगढ़ आबकारी विभाग ने सोमवार से शराब की होम डिलीवरी शुरू कर दी। इससे पहले कि कल सुबह 9 बजे से लेकर 11 बजे तक केवल दो घंटे में ही हज़ारों लोगों ने पोर्टल में शराब की ऑर्डर देने के लिए अप्लाई किया।

नतीजतन एप और पोर्टल का सर्वर डाउन हो गया फिर वायरस अटैक की समस्या भी आने लगी। जिसके कारण ऑर्डर की प्रक्रिया धीमी होती चली गई। हालांकि देर शाम तक एप और पोर्टल में आई तकनीकी समस्या को दूर कर लिया गया।

आबकारी विभाग के अधिकारियों के अनुसार मंगलवार को फिर से सुबह 9 बजे से रात 8 बजे तक एप या पोर्टल में ऑनलाइन ऑर्डर देने से शराब की होम डिलीवरी की जाएगी। वहीं सोमवार को जिन ग्राहकों ने ऑर्डर के दौरान पेमेंट किए और जिन्हें शराब की डिलीवरी नहीं हो पाई थी। उन ग्राहकों को आज दोपहर तक शराब की होम डिलीवरी कर दी जाएगी।

बता दें कि कल पहले दिन CSMCL एप और पोर्टल में एक लाख से ज्यादा लोगों ने अपना नाम और मोबाइल नम्बर डालकर रजिस्ट्रेशन किया। इसमें से 29 हज़ार लोगों ने 4 करोड़ 32 लाख रुपए से ज्यादा की शराब का आर्डर दिए।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।