ब्रेकिंग: रायपुर में TMT व्यापारी के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के व्यापारियों के पांच ठिकानों पर इनकम टैक्स (Income Tax) ने दबिश दी है। देवेंद्र नगर स्थित सृष्टि टीएमटी में भी रेड पड़ी है, जहां अंदर अधिकारी दस्तावेज खंगाल रहे हैं। इनकम टैक्स के अधिकारियों के साथ पुलिसकर्मी भी मौजूद हैं।

बताया जा रहा है कि देवेंद्र नगर समेत 5 जगहों पर इनकम टैक्स के अधिकारियों ने छापेमार कार्रवाई की है। जिन व्यापारियों के ठिकाने पर छापा पड़ा है, उनमें सृष्टि टीएमटी व्यापारी भी शामिल है, करसन हैरिटेज स्थित ब्रांच में कार्रवाई चल रही है।

बता दें कि इनकम टैक्स (Income Tax) के अधिकारियों को लंबे समय से टैक्स चोरी की शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद विभाग के अधिकारियों की टीम बनाकर टीएमटी व्यापारियों के ठिकानों पर छापा मारा गया। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा होगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।