जम्मू। (ITBP bus falls into a gorge in Chandanwadi of Pahalgam, Jammu and Kashmir, feared death of many soldiers) जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ है। पहलगाम के चंदनवाड़ी में आईटीबी के जवानों से भरी बस खाई में गिर गई। हादसे में कई जवानों के मारे जाने के आशंका है, जबकि कई घायल हुए हैं।

(ITBP bus falls into a gorge in Chandanwadi of Pahalgam, Jammu and Kashmir, feared death of many soldiers) जानकारी के अनुसार, एक बस चंदनवाड़ी से पहलगाम आईटीबीपी जवानों को ले जा रही थी। ब्रेक फेल होने की वजह से बस खाई में गिर गई। बस में 39 जवान सवार थे। 37 जवान आईटीबीपी और दो जवान जम्मू कश्मीर पुलिस के थे। अभी घटना का पूरा विवरण नहीं मिल पाया है।

See also  दीवार पर लिखा- 'कमरे में घुसने के बाद लाइटर या आग नहीं जलाएं', फिर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।