राज्यपाल ने दिया फडणवीस को 11 नवंबर रात 8 बजे तक का समय

 

मुंबई। महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सबसे बड़ी पार्टी भाजपा को सरकार बनाने के लिए

आमंत्रित किया है। फडणवीस को 11 नवंबर रात 8 बजे तक का समय दिया गया है। बता दें कि फडणवीस

ने शुक्रवार को ही इस्तीफा दिया था।

 

बता दें कि बहुमत हासिल करने के बावजूद महाराष्ट्र में अब तक सरकार का गठन नहीं हो पाया है।

भाजपा-शिवसेना के बीच सीएम पद की तकरार के बाद आखिरकार शुक्रवार को देवेंद्र फडणवीस ने

सीएम पद से इस्तीफा दे दिया था।

 

बता दें कि इससे पहले देवेंद्र फडणवीस प्रेस कांफ्रेंस में शिवसेना को सरकार गठन नहीं होने के लिए

जिम्मेदार ठहराया था। फडणवीस ने कहा- जब चुनाव नतीजे आए उद्धव जी ने कहा कि सरकार बनाने

के सभी विकल्प खुले हैं। ये हमारे लिए चकित करने वाला बयान था क्योंकि जनता ने गठबंधन के

See also  CBSE 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए बड़ी खबर, अगले वर्ष से पहले जैसे एक टर्म में होंगे एग्जाम

लिए जनादेश दिया था।

 

हमारा काम भाजपा जैसा नहीं:उद्धव ठाकरे

वहीं, उद्धव ठाकरे ने भी उनपर पलटवार किया। देवेंद्र फडणवीस ने सरकार न बन पाने के तमाम कारण गिनाए। उन्होंने आरोपों की लिस्ट गिनाई। उन्होंने कहा था- हम कहना चाहते हैं कि हम जो कहते हैं उसे निभाते हैं। हमारा काम भाजपा जैसा नहीं है। हम जुबान देते हैं तो निभाते हैं। जुबान देने से पहले लाख बार सोचते हैं। मैं बताऊंगा कि अमित शाह और कंपनी ने हम पर कितने आरोप लगाए हैं। हम जनता के लिए लड़ रहे थे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।