नई दिल्‍ली। महाराष्‍ट्र में सियासी संकट सुलझने का नाम नहीं ले रहा है। राज्‍य में सरकार गठन को लेकर राकांपा

और कांग्रेस के बीच मंथन और बैठकों का दौर जारी है। इन्‍हीं कवायदों के बीच एनसीपी प्रमुख शरद पवार सोमवार

को कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी से मिलने दिल्‍ली पहुंचे।

 

उन्‍होंने संवाददाताओं से कहा कि भाजपा व शिवसेना और कांग्रेस व एनसीपी ने साथ साथ चुनाव लड़ा था। भाजपा

और शिवसेना को अपना रास्‍ता चुनना होगा और हम अपनी राजनीति करेंगे।

 

बता दें कि आज शाम 4 बजे होने वाली इस बैठक में सरकार बनाने के लिए शिवसेना को समर्थन देने और गठबंधन

के लिए न्‍यूनतम साझा कार्यक्रम समेत तमाम मसलों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक के बाद महाराष्‍ट्र में गठबंधन

सरकार के लिए ठोस फैसला आ सकता है।

 

राकांपा नेता नवाब मलिक ने बताया कि आज एनसीपी प्रमुख पवार जी और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया जी के बीच एक

See also  केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी सौगात, सरकार ने गठित किया आठवां वेतन आयोग, डबल हो जाएगी सैलरी, जानें कैसे

बैठक होनी है। इसमें यह तय किया जाएगा कि आगे कैसे बढ़ा जाए।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।