बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

ब्रेकिंग: मीडिया व रियल एस्टेट कारोबारी समूह पर छापा, 1000 करोड़ का बेहिसाबी लेनदेन उजागर

ब्रेकिंग: मीडिया व रियल एस्टेट कारोबारी समूह पर छापा, 1000 करोड़ का बेहिसाबी लेनदेन उजागर
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली। आयकर विभाग ने गुजरात के मीडिया व रियल एस्टेट कारोबारी संभव समूह के खिलाफ कर चोरी की जांच शुरू की है। केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) ने शुक्रवार को बताया कि बीते तीन दिनों से  जारी जांच में अब तक 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा के बेहिसाबी लेनदेन का पता लगाया जा चुका है। संभव ग्रुप का मुख्यालय अहमदाबाद में है।

सीबीडीटी ने एक बयान में कहा कि आठ सितंबर को संभव समूह के 20 परिसरों में तलाशी शुरू की गई जो गुजरात के प्रमुख व्यापारिक घरानों में से एक है। अधिकारियों ने बताया कि संभव समूह की मीडिया इकाई में इलेक्ट्रॉनिक, डिजिटव व प्रिंट तीनों मीडिया शामिल हैं। जबकि इसकी रियल एस्टेट इकाई में सस्ते आवास बनाने व शहरी बुनियादी ढांचे के विकास का काम किया जाता है।

छापे में मिले एक करोड़ नकद और 2.70 करोड़ के आभूषण भी जब्त

सीबीडीटी के बयान में दावा किया गया है कि अब तक की जांच में 1000 करोड़ रुपए से ज्यादा की बेहिसाबी लेनदेन का पता चला है। यह विभिन्न कर आकलन वर्षों से जुड़ा है। छापों के दौरान एक करोड़ नकद और 2.70 करोड़ के आभूषण भी जब्त किए गए हैं। समूह के 14 लॉकरों को सील कर दिया गया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन