रायपुर। राजधानी रायपुर में आगामी 28 जनवरी को नक्सल प्रभावित पांच राज्यों की संयुक्त बैठक होगी।

इसमें पांचों राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्यमंत्री भूपेश बघेल करेंगे। बैठक

में नक्सल उन्मूलन की रणनीति पर चर्चा की जाएगी।

 

बैठक की जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बताया कि नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्री बैठक में

शामिल होंगे। इसमें नक्सल समस्या पर प्रमुखता से चर्चा की जाएगी तथा इसके समाधान पर विचार विमर्श

किया जाएगा। श्री बघेल ने कहा कि बीते सालभर में छत्तीसगढ़ में नक्सल घटनाओं में कमी आई है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।