बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

ब्रेकिंग: कांग्रेस से नहीं बनी बात, प्रशांत किशोर बिहार से करेंगे 'जन सुराज' की शुरुआत

ब्रेकिंग: कांग्रेस से नहीं बनी बात, प्रशांत किशोर बिहार से करेंगे 'जन सुराज' की शुरुआत
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली/पटना। मशहूर राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने सोमवार को अपने नए 'जन सुराज' अभियान का शंखनाद किया। उन्होंने कहा कि वे इसकी शुरुआत बिहार से करेंगे।

पीके के नाम से मशहूर राजनीतिक रणनीतिकार ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि क्या वे अपनी कोई पार्टी बनाने जा रहे हैं? माना जा रहा है कि कांग्रेस में शामिल होने व सबसे पुरानी पार्टी के कायाकल्प का मिशन बीच में छूटने के कारण नई राजनीतिक शुरुआत करेंगे।

प्रशांत किशोर ने ट्वीट कर अपने नए अभियान का ऐलान किया। उन्होंने लिखा, 'लोकतंत्र का एक सार्थक भागीदार बनने और जन-समर्थक नीतियों को आकार देने में मदद करने की मेरी खोज ने बीते 10 सालों में उतार-चढ़ाव देखे हैं। अब मैं नया पन्ना पलटने जा रहा हूं।

पीके ने लिखा है, अब मुद्दों और जन सुराज के मार्ग को बेहतर ढंग से समझने के लिए 'रियल मास्टर्स' यानी जनता के पास जाने का समय आ गया है, शुरुआत बिहार से होगी।'कहा जा रहा है कि पटना के पॉश इलाके में उनका ऑफिस तैयार हो गया है।

कांग्रेस के साथ नहीं बनी बात

बता दें कि प्रशांत किशोर के बीते कुछ दिनों से कांग्रेस में जाने की चर्चा थी। हाल ही में उन्होंने 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन को लेकर पार्टी के कायाकल्प का एक प्रेजेंटेशन भी पेश किया था, हालांकि कांग्रेस और उनके बीच बात नहीं बनी और अंतिम दौर में उन्होंने कांग्रेस से किनारा कर लिया।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन