ब्रेकिंग: अब अरब सागर में चक्रवात 'Tauktae' का खतरा, कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान
ब्रेकिंग: अब अरब सागर में चक्रवात 'Tauktae' का खतरा, कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान

नई दिल्‍ली। दक्षिण-पूर्वी अरब सागर के ऊपर बनने वाला चक्रवात Tauktae देश के तटवर्ती राज्‍यों में खासा नुकसान पहुंचा सकता है। मौसम विभाग ने कहा है कि इसकी पूरी संभावना है कि ‘तौकते’ नाम का यह तूफान ‘बेहद भीषण चक्रवाती तूफान’ में बदल सकता है।

150-160 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है जो 175 kmph तक जा सकती हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चक्रवात तौकते के लिए तैयारियों की समीक्षा के लिए आज बैठक करेंगे। सरकार और एनडीएमए के शीर्ष अधिकारी इस बैठक में हिस्सा लेंगे। अनुमान है कि पश्चिम तट से लगे कई हिस्‍सों में यह तूफान खासी परेशानी का सबब बन सकता है।

इंडिगो और विस्तारा की कई फ्लाइट प्रभावित

चक्रवाती तूफान ‘तौकते’ का असर हवाई सेवाएं पर भी नजर आ रहा है। विस्तारा की ओर से कहा गया है कि अरब सागर में प्रतिकूल मौसम की संभावना के कारण, चेन्नै, तिरुवनंतपुरम, कोच्चि, बेंगलुरु, मुंबई, पुणे, गोवा और अहमदाबाद के लिए उड़ानें 17 मई, 2021 तक प्रभावित होने की संभावना है। वहीं इंडिगो की चक्रवात के कारण कन्नूर आने-जाने वालीं उड़ानें प्रभावित हुई हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।