ब्रेकिंग: राजधानी रायपुर में ज्योतिका रिफाइनरी में छापा, करोड़ों की चांदी व तांबे का ज़खीरा बरामद, रिफायनरी संचालक गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देर रात कबीर नगर पुलिस समेत साइबर सेल की टीम ने छापेमारी कर करोड़ों की चांदी और तांबा बरामद किया है। पुलिस जब्त माल चोरी का होने की आशंका जता रही है। वही पुलिस ने रिफायनरी संचालक अभिषेक जैन को गिरफ्तार भी कर लिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सोंनडोंगरी नाला के पास ज्योतिका रिफायनरी में देर रात पुलिस ने दबिश देकर मौके से लगभग ढाई करोड़ कीमत की 4 क्विंटल चांदी और 2 लाख रुपए कीमत का 2 टन ताँबा बरामद किया है।

इस मामले के तार महाराष्ट्र, उड़ीसा और झारखंड से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस रिफायनरी संचालक से पूछताछ में जुटी हुई है, पूछताछ में कई बड़े खुलासे होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस आज मामले का खुलासा कर सकती है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

See also  Corornavirus : राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा फैसला, विश्व स्वास्थ्य संगठन को नहीं देंगे आर्थिक मदद

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।