ब्रेकिंग: रायपुर का फाफाडीह,आमानाका कंटेनमेंट जोन घोषित, राजधानी में बढ़ रहे कोरोना मरीज

रायपुर। राजधानी रायपुर में लगातार कोरोना सं​क्रमितों की संख्या बढ़ रही है। कोविड की रोकथाम के लिए जिला दंडाधिकारी ने नगर पालिक निगम, रायपुर के जोन क्रमांक 02 के अंतर्गत रमन मंदिर वार्ड मार्ग, फाफाडीह (थाना गंज) में 02 से अधिक नये कोरोना पॉजिटिव पाये जाने के फलस्वरूप इस क्षेत्र को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया है।

इस कन्टेनमेंट जोन की परिसीमाएं पूर्व में खण्डहर खाली प्लाट तक, पश्चिम में बंद है, उत्तर में बतरा निवास तक तथा दक्षिण में एल.सी दुलानी के मकान तक निर्धारित की गई है। कलेक्टर ने कंटेनमेंट जोन में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।

रायपुर के अंतर्गत मेडीहेल्थ हाॅस्पीटल, कुकुरबेड़ा (थाना सरस्वती नगर) को कन्टेनमेंट जोन घोषित किया गया है। इस कन्टेनमेंट जोन की परिसीमाएं पूर्व में प्राईवेट बिल्डिग तक, पश्चिम तथा उत्तर में रोड और दक्षिण में प्राईवेट बिल्डिग तक निर्धारित की गई है। कलेक्टर ने कंटेनमेंट जोन में आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी है।

ये क्षेत्र भी कन्टेनमेंट जोन

बाजार, खमतराई (थाना खमतराई)।
उदया सोसायटी, सेक्टर-1, टाटीबंध गार्डन के पास।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।