रायपुर। राजधानी के उरला थाने के बजरंग नगर इलाके में निगरानी बदमाश रूपेंद्र देवांगन उर्फ आतंक

के हत्या मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के नाम दीपक, पुरुषोत्तम

और श्रवण साहू उर्फ गेंडा बताया गया है।

 

पुलिस से​ मिली जानकारी के अनुसार मृतक रूपेंद्र देवांगन उर्फ आतंक ने मंगलवार को शराब पीते समय

आरोपी दीपक की बहन पर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी और रात में दीपक के घर जाकर मृतक ने दीपक

की गैर मौजूदगी में छेड़छाड़ की थी। जिसके बाद रात में अंडा ठेला के पास दोनों का विवाद हुआ था। इस

बात से नाराज दीपक ने बदला लेने के लिए मौका देखकर अपने साथियों के साथ निगरानी बदमाश रूपेंद्र

देवांगन उर्फ आतंक की बड़ा तालाब के पास हत्या कर दी।

 

आरोपियों ने मृतक के गले पर चाकू से वार कर उसकी लाश को तालाब में फेंक दिया। बता दें कि

मंगलवार की रात को पुलिस को शव मिला था। जिसके बाद पुलिस लगातार इस मामले की जांच कर रही थी।

See also  ब्रेकिंग: छत्तीसगढ़ में तीन IAS के प्रभार में फेरबदल, रेणु जी पिल्ले को अपर मुख्य सचिव पंचायत का प्रभार, डॉ आलोक शुक्ला संभालेंगे प्रमुख सचिव लोक स्वस्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा विभाग

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।