बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

ब्रेकिंग: पा​किस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ पर 2 दिन में दूसरा हमला, लंदन स्थित ऑफिस में 20 से ज्यादा हमलावरों का अटैक, चीख रहे थे मारो डालो मार डालो

ब्रेकिंग: पा​किस्तान के पूर्व पीएम नवाज शरीफ पर 2 दिन में दूसरा हमला, लंदन स्थित ऑफिस में 20 से ज्यादा हमलावरों का अटैक, चीख रहे थे मारो डालो मार डालो
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

लंदन। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री और पाकिस्तान मुस्लिम लीग (N) के संस्थापक नवाज शरीफ के ब्रिटेन वाले ऑफिस पर दो दिन में दूसरी बार हमला हुआ है। 20 से ज्यादा हमलावर इस घटना में शामिल थे। हमलावर इमरान खान की पार्टी PTI के बताए जा रहे हैं। अभी तक 4 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Second attack on former Pakistan PM Nawaz Sharif in 2 days, more than 20 attackers in London office, were screaming kill, kill

नवाज पर होने वाला यह दूसरा हमला था, इससे पहले रविवार को भी एक आदमी ने उन पर मोबाइल फेंका था, जिससे उनका बॉडीगार्ड चोटिल हो गया था।

हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

जियो न्यूज के एक पत्रकार ने वीडियो शेयर किया है, जिसमें नवाज के लंदन ऑफिस के बाहर हो रही हिंसा और मारपीट नजर आ रही है। कुछ लोग मारपीट कर रहे हैं। हमलावर जिन गाड़ियों पर आए थे उनमें इमरान खान की पार्टी PTI के झंडे लगे थे। कुछ ने मास्क पहन रखा था।

नवाज के 2 कार्यकर्ता और 3 हमलावर गंभीर घायल

मुर्तजा ने कुछ और वीडियो भी शेयर किए हैं, जिनमें हमलावरों के चेहरे साफ नजर आ रहे हैं। वीडियो में ये सभी 'मार डालो-मार डालो' कह रहे हैं। एक वीडियो में UK पुलिस एक हमलावर को अरेस्ट करती दिख रही है। मुर्तजा के मुताबिक इस मारपीट में 5 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

बेटी मरियम ने इमरान पर लगाया था आरोप

हमले के बाद मरियम ने ट्वीट किया कि PTI के जो लोग हिंसा का सहारा लेते हैं या कानून को अपने हाथों में लेते हैं, उन्हें गिरफ्तार किया जाना चाहिए। इमरान खान को देशद्रोह के लिए पकड़ा जाना चाहिए। इनमें से किसी को भी बख्शा नहीं जाना चाहिए।

एक और ट्वीट में कहा कि इमरान खान आज जो कुछ भी कर रहे हैं, वह केवल उनके खिलाफ डोजियर और चार्जशीट में जोड़ा जाएगा। यह लिस्ट लंबी होती जा रही है। वह अपने और अपने लोगों के लिए मुसीबतों और दुखों को आमंत्रित कर रहे हैं।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन