​करांची। पाकिस्तान (Karachi Terrorist Attack) के करांची स्थित स्टॉक (Karachi Stock Exchange) एक्सचेंज की इमारत में आंतकी हमला होने से 4 लोगों की मौत हो गई है। पाक के न्यूज चैनल जियो न्यूज के मुताबिक अभी भी कुछ आतंकी बिल्डिंग के अंदर मौजूद हैं। पाक के सुरक्षाबलों ने पूरी इमारत को घेर लिया है। आसपास की बिल्डिंगों पर स्लाइनपर्स भी तैनात किए हैं।

इमारत की पिछले गेट से लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। मेन गेट को सील कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक पहला कारोबारी दिन होने के कारण काफी लोग एक्सचेंज में मौजूद थे। जियो न्यूज के मुताबिक इमारत में दाखिल हुए 4 हमलावरों को मार गिराया गया है। इसमें से एक हमलावर को गेट पर मारा गया, जबकि तीन को स्टॉक एक्सचेंज के अंदर मारा गया।

बताया जा रहा है कि हमलावर एक गाड़ी से बिल्डिंग के बाहर पहुंचे थे और इसके बाद पार्किंग में दाखिल हो गए। पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक हमलावर यूनीफॉर्म में थे। आतंकियों ने ऐसे कपड़े पहने थे जो आम तौर पर पुलिसवाले पहनते हैं।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।