रायपुर। बास्केटबॉल की नेशनल प्लेयर निष्ठा सिन्हा की लाश बंद कमरे में लटकती मिली। 9वीं क्लास में

पढ़ने वाली निष्ठा ना सिर्फ बास्केटबॉल की नेशनल प्लेयर थी, बल्कि स्कूल की टॉपर स्टूडेंट भी थी। पुलिस

मामले की हर सिरे से जांच कर रही है।

 

हालांकि पुलिस को जिस तरह से कमरे में शव के साथ सुसाइडल नोट नहीं मिला है और ना ही परेशानी को

लेकर छात्रा ने अन्य किसी की कुछ जानकारी दी है।

 

जानकारी के मुताबिक मृतिका निष्ठा सिन्हा सेक्टर-6 के एमजीएम स्कूल में 9वीं कक्षा में पढ़ती थी। घटना के

दिन मृतिका स्कूल की छुट्टी होने के बाद ट्यूशन से पढाई करके हुडको नाना के घर पहुंची और बाद में उपर

के कमरे में उसकी लाश चुनरी से फंदा पर लटकती मिली।

 

पुलिस ने बताया कि मृतिका दुर्ग सिंधिया नगर में अपने माता-पिता के साथ रहती थी। घटना के दिन ट्यूशन से

पढाई करने के बाद अपने नाना के घर आई थी। मृतिका की माँ शिक्षिका और पिता रायपुर के प्राइवेट कम्पनी

See also  ट्रेनी आईपीएस पर युवती ने लगाया गंभीर आरोप, कहा- मेरी जान को है खतरा

में नौकरी करते हैं। घटना के वक्त दोनों ड्यूटी पर गए हुए थे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।