ब्रेकिंग: ओडिशा से 78 लाख नकदी लेकर कार से छत्तीसगढ़ आ रहे दो युवक गिरफ्तार, पूछताछ जारी

महासमुंद। ओडिशा से 78 लाख नकदी लेकर कार से छत्तीसगढ़ आ रहे ग्राम सोहेला जिला बरगढ़ ​निवासी दो युवकों को बसना पुलिस ने नकदी समेत गिरफ्तार किया है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी बसना के चेकिंग पाइंट खट्खटी के पास चेकिंग के दौरान पुलिस के हत्थे चढ़ गए. कार के अंदर पुलिस को नोटों का बंडल मिला। पूछताछ में दोनों आरोपी लाखों रुपए के संबंध में वो कोई भी वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके, जिसके बाद पुलिस ने रुपयों को जब्त कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक राष्ट्रीय राज्यमार्ग 53 खट्खटी रोड ओव्हर ब्रीज बसना के उपर वाहन चेकिंग की जा रही थी, इसी दौरान एक संदिग्घ स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक ओडी 17 एल 3141 ओडिशा की ओर से आते दिखी। जिसे खट्खटी चेकिंग पाइंट पर रोका गया। चेकिंग के दौरान वाहन चालक रूद्र कुमार कुम्हार (42 वर्ष) और पंकज गुप्ता (34 वर्ष) से उक्त रकम बरामद की गई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार ​कर लिया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर.

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।