गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

ब्रेकिंग : केंद्र सरकार के दफ्तरों में Work From Home लागू, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला-राष्ट्रीय आपदा घोषित

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी न्यूज/नई दिल्ली /रायपुर। कोरोना वायरस का संक्रमण भारत में तेजी से पैर पसार रहा है। इसके चलते केंद्र सरकार ने यह बड़ा निर्णय लिया है। कोरोना वायरस के चलते देश की रफ्तार पूरी तरह से थम गई है। प्राइवेट सेक्टर में कर्मचारियों को Work From Home देने के बाद अब केंद्र सरकार ने भी इसे लेकर बड़ा निर्णय लिया है।

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए कार्मिक विभाग ने आदेश जारी करते हुए Work From Home का कहा है। कार्मिक विभाग के इस आदेश में 4 अप्रैल तक कर्मचारियों को अस्थाई तौर पर यह सुविधा देने की बात कही गई है। इस दौरान कर्मचारियों के लिए 3 शिफ्ट में काम करने का विकल्प दिया जाएगा। बता दें कि भारत में कोरोना वायरस के मामले तेजी से सामने आ रहे हैं। इसके चलते यह एहतियातन कदम उठाया गया है।

देश में तेजी से बढ़ रहे मामले

कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों के मामले देश में तेजी से बढ़ रहे हैं। अब तक 170 केस सामने आ चुके हैं। कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित महाराष्ट्र है। यहां अब तक 47 मामले सामने आ चुके हैं। इसके बाद केरल, उत्तर प्रदेश, दिल्ली सहित अन्य राज्यों का नंबर है। देश में अब तक 17 से ज्यादा राज्यों में कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं।

राष्ट्रीय आपदा घोषित

कोरोना संक्रमण के खतरे को देखते हुए भारत सरकार ने भी इसे राष्ट्रीय आपदा घोषित कर दिया है। इसके पूर्व WHO कोरोना के बढ़ते खतरे को देखते हुए इसे महामारी घोषित कर चुका है। अब तक 165 से ज्यादा देशों में कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं।

देश में अब तक हो चुकी हैं 4 मौतें

कोरोना वायरस के शिकार मरीजों में से अब तक 4 मरीजों की मौत हो चुकी है। संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकारों द्वारा लगातार एक के बाद एक कड़े कदम उठाए जा रहे हैं। भारत में फिलहाल कोरोना संक्रमण दूसरे चरण में है। सरकार इसे तीसरे चरण में जाने से रोकने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है।

 

 

 

 

 

 

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन