कांकेर में बीएसएफ जवान ने मारी खुद को गोली, इलाज के दौरान मौत

कांकेर। जिले के नक्सल प्रभावित करकापाल में बीएसएफ के जवान लक्ष्मण ने कैम्प में खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई है, एसपी शलभ सिन्हा ने घटना की पुष्टि की है।

घटना दोपहर करीब 1 बजे की है,जहां जवान लक्ष्मण ने अपनी रायफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज से कैम्प में अफरा तफरी मच गई थी। साथी जवानों और बीएसएफ के अधिकारियों ने जवान की गंभीर स्थिति को देखते हुए तत्काल जिला पुलिस को इसकी सूचना दी।

जिसके बाद जवान को हेलीकाप्टर से रायपुर रेफर किया गया था, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया। जवान ने खुद को गोली क्यों मारी इसका कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है, बीएसएफ के अधिकारी मामले की जांच में जुटे हुए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।