CG BREAKING : नेशनल हाइवे में भोपालपटनम के पास अनियंत्रित होकर पलटी बस, STF के 5 जवान घायल

बीजापुर। नेशनल हाइवे 63 बीजापुर से भोपालपटनम सड़क पर कोड़ेपाल के पास STF के जवानों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में 5 जवान घायल हो गए।

बताया जा रहा है कि बस बीजापुर से आ रही थी। नेशनल हाइवे के बीचों बीच वाहन पलटने से लंबा जाम लग गया है। वहीं घायल जवानों को जिला हॉस्पिटल लाने की तैयारी हो रही है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।