रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में संशोधित नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिकता

रजिस्टर के विरोध में शुक्रवार को मुस्लिम समुदाय के लोग बड़ी संख्या में सड़क पर उतरे।

ऑल इंडिया कौमी एकता कमेटी यूथ विंग के बैनर तले मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एनआरसी

(NRC) और सीएए (CAA) के विरोध में रैली निकालकर बूढ़ा तालाब स्थित धरनास्थल पर

प्रदर्शन किया। इस दौरान बढ़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद थी।

 

इससे पहले नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के विरोध में रैली निकालने

के लिए बूढ़ा तालाब स्थित धरना स्थल में मुस्लिम समुदाय के लोग एकत्रित हुए। समिति के

लोगों ने धरनास्थल पर सभा की।

 

इस दौरान समिति के सदस्यों ने नागरिकता कानून और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर का

विरोध किया और केन्द्र सरकार से कानून वापस लिए जाने की मांग की। इसके बाद मुस्लिम

समुदाय के लोगों ने वहां से रैली निकाली। प्रदर्शन पूरी तरह शांतिपूर्ण रहा। एहतियात के तौर

See also  Katghora: स्कूली बच्चे फिर से बैठे सड़क पर, कोरबा-कटघोरा मार्ग पर लगा जाम, एक माह में तीसरी बार बैठे एकलव्य विद्यालय के छात्र

पर पुलिस बल तैनात किया गया था।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।