Cabinet approval for 5G spectrum auction, internet should be 10 times faster than 4G, this date will get the facility
Cabinet approval for 5G spectrum auction, internet should be 10 times faster than 4G, this date will get the facility

नई दिल्ली। मोदी सरकार के केंद्रीय कैबिनेट ने देश में 5G स्पैक्ट्रम की नीलामी को मंजूरी दे दी है। दूरसंचार मंत्रालय के प्रस्ताव के मुताबिक, 72 गीगा हर्ट्स के स्पैक्ट्रम को अगले 20 साल के लिए नीलाम किया जाएगा। नीलामी में सफल रहने वाली कंपनी इसके जरिए 5G सर्विस मुहैया करा सकेगी।

हालांकि, अभी देश में 5G सर्विस शुरू करने की तारीख तय नहीं की गई है, लेकिन सरकार के मेंडेट के हिसाब से जो भी कंपनी स्पेक्ट्रम खरीदती है उसको 6 महीने से 1 साल के अंदर सर्विस शुरू करनी ही होगी।

कई टेलीकॉम ऑपरेटर अपनी तैयारी पूरी कर चुके हैं, ऐसे में वह स्पेक्ट्रम खरीदने के 3 से 6 महीने के अंदर सर्विस शुरू कर सकते है। यह मौजूदा 4G सर्विस से 10 गुना ज्यादा तेज होगी।

आपको बता दें कि सरकार ने 9 स्पेक्ट्रम की नीलामी की योजना बनाई है। इसके तहत 600, 700, 800, 1,800, 2,100, 2,300 और 2,500 मेगाहर्ट्ज बैंड की नीलामी होगी। नीलामी के लिए स्पेक्ट्रम की कुल कीमत 5 लाख करोड़ रुपये रखी गई है।

See also  47 लाख केंद्रीय कर्मचारी करेंगे भारतीय सेना के शहीद परिवारों की मदद, हर कर्मी देगा इतने रुपए

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।