किसी भी दिन लग सकती है आचार संहिता

रायपुर। नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों की अटकलों के बीच आज हो रही भूपेश कैबिनेट की बैठक

में सरकार कुछ बड़े ऐलान कर सकती है। आज पंचायत विभाग से जुड़े कुछ अहम निर्णय कैबिनेट की

बैठक में लिये जा सकते हैं।

 

पंचायत चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की अहर्ता आज कैबिनेट तय कर सकती है, वहीं कुछ और नियमों

में संशोधन हो सकता है। चर्चा तो ये भी है कि निकाय चुनाव के मद्देनजर नगरीय निकाय क्षेत्रों में रहने

वाले लोगों को कैबिनेट की बैठक में कुछ बड़ी सौगात मिल सकती है।

 

दोपहर 12 बजे से मुख्यमंत्री निवास में होगी बैठक

कैबिनेट की बैठक के बाद किसी भी दिन नगरीय निकाय चुनाव की आचार संहिता प्रदेश में लागू हो

सकती है। लिहाजा कर्मचारियों व आमलोगों की भी नजर कैबिनेट की बैठक पर टिकी होगी।

 

इससे पहले की कैबिनेट की बैठक में राज्य सरकार ने युवाओं के आरक्षण, शिक्षकों की नियुक्ति

See also  ओरछा थाने में पदस्थ सीएएफ के जवान ने गोली मारकर की खुदकुशी, पुलिस जांच में जुटी

सहित कर्मचारियों को लेकर बड़े फैसले लिये थे। कैबिनेट की बैठक में लगातार हो रहे फैसले के

मद्देनजर हर वर्ग के लोगों की नजर इस बैठक पर टिकी होती है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।