कैप्टन अचानक दिल्ली पहुंचे, केंद्रीय मंत्रियों से अमरिंदर सिंह की मुलाकात संभव

जालंधर। पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह बुधवार को अचानक दिल्ली पहुंचे हैं। वे चंडीगढ़ से सीधे सांसद पत्नी परनीत कौर के दिल्ली में स्थित निवास पर पहुंचे। फिलहाल अमरिंदर वहीं रुके हुए हैं। सूत्रों की मानें तो अमरिंदर केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर सकते हैं।

हालांकि, आधिकारिक तौर पर कैप्टन ग्रुप की तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। पिछली बार उनकी PM नरेंद्र मोदी से मिलने की चर्चा थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अमरिंदर कांग्रेस छोड़ने का ऐलान कर चुके हैं। ऐसे में उनके दिल्ली दौरे को लेकर सियासी कयास लगने शुरू हो गए हैं।

पिछली बार मिले थे शाह और डोभाल से

बता दें कि CM पद से इस्तीफा देने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह कुछ दिन पहले दिल्ली दौरे पर गए थे। वहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल से मुलाकात की थी। अमरिंदर के कांग्रेस छोड़ने की घोषणा करते ही कयास लग रहे थे कि वे भाजपा में शामिल हो सकते हैं। उनको केंद्रीय कृषि मंत्री बनाकर किसान आंदोलन का हल निकालने की भी चर्चा थी, लेकिन दिल्ली से लौटने के बाद अमरिंदर ने भाजपा में शामिल होने की बात खारिज कर दी।

See also  ब्रेकिंग: सिंधिया को मिल सकती है रेलवे की कमान, देवेंद्र फडनवीस भी जाएंगे केंद्र

अमरिंदर के अगले सियासी कदम पर सबकी नजर

कैप्टन 52 साल से पंजाब की राजनीति में हैं। साढ़े 9 साल पंजाब के CM रह चुके हैं। कुछ दिन पहले अचानक कांग्रेस ने उन्हें CM की कुर्सी से हटा दिया। तब अमरिंदर ने कहा कि उन्हें अपमानित किया गया। इससे चौंकाने वाली बात सिद्धू को लेकर थी। अमरिंदर ने कहा कि वो सिद्धू को किसी भी कीमत में चुनाव नहीं जीतने देंगे। सिद्धू के खिलाफ मजबूत कैंडिडेट उतारेंगे।

माना जा रहा है कि अमरिंदर कोई नया संगठन बना सकते हैं। जिसके जरिए वे कृषि कानून का हल निकलवा कर किसान आंदोलन खत्म करवा सकते हैं। इसके बाद पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 में मैदान में उतर सकते हैं। उनकी पंजाब विकास पार्टी बनाने को लेकर भी चर्चा सामने आ चुकी है। हालांकि, अमरिंदर ने अभी तक इसके बारे में कुछ नहीं कहा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएप, पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।