अखिलेश यादव

टीआरपी डेस्क। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ मुरादाबाद के पाकबड़ा थाने में केस दर्ज किया गया है. केस में 20 अज्ञात कार्यकर्ताओं को भी आरोपी बनाया गया है। उधर, सपा के जिला अध्यक्ष जय वीर सिंह यादव की तहरीर पर दो पत्रकारों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है.

बंधक बनाकर करवाई थी पिटाई

जानकारी के मुताबिक, मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धि विहार निवासी एवं आईपीएए (इंडियन प्रेस अलाइवनेस एसोसिएशन) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अवधेश पराशर की तहरीर पर केस दर्ज कराया गया है। जिसमें आरोप लगाया है कि पाकबड़ा के रीजेंसी होटल में 11 मार्च की शाम पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई थी। जिसमें कुछ पत्रकारों ने व्यक्तिगत सवाल पूछ लिए जिससे गुस्साए अखिलेश यादव ने अपने सुरक्षा गार्ड और सपा कार्यकर्ताओं से पत्रकारों को बंधक बनवा लिया और उनकी पिटाई करवाई थी।

See also  मध्यप्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगने के आसार : बीकेएस रे, रिटायर्ड ACS ने जताया अनुमान

इस दौरान कई पत्रकारों को गंभीर चोटें आईं, फिलहाल उनका इलाज चल रहा है। उधर, सपा के जिलाध्यक्ष जय वीर सिंह यादव की तहरीर पर मीडियाकर्मी फरीद शम्सी और उवैद उर्रहमान के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें सपा जिला अध्यक्ष ने आरोप लगाया है कि खुद को पत्रकार बताने वाले दो व्यक्तियों ने पूर्व मुख्यमंत्री का सुरक्षा घेरा तोड़कर अंदर घुसने की कोशिश की, जब उन्हें सुरक्षा गार्डों ने रोका तो उनके साथ मारपीट की गई। 

इसके बाद फरीद खुद जमीन पर गिर गए और बेहोश होने का नाटक करने लगे। पुलिस अधीक्षक नगर अमित आनंद ने बताया कि दोनों ओर से केस दर्ज कर किए गए हैं। पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। होटल के सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी कब्जे में ली गई है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।