गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
TRP News

इस पूर्व विधायक के पति समेत नौ पर चोरी का मामला दर्ज

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

थाने में खड़ी ट्रैक्टर को दबंगई से निकाल ले गए थे नेताजी

रायगढ़। पूर्व कांग्रेसी विधायक पद्मा मनहर के पति घनश्याम मनहर को खनिज विभाग की कार्यवाही की जद में आए ट्रेक्टर को थाने से दबंगई से ले जाना और पुलिस और खनिज विभाग को गाली देना महँगा पड़ गया है।

बिफरे कप्तान संतोष सिंह ने पूर्व विधायक पति घनश्याम मनहर, विष्णु चंद्रा, लालबहादूर चंद्रा और उमेश महिलांगे के ख़िलाफ़ चोरी शासकीय कार्य में बाधा के मामलों में एफआईआर करा दी है।

मामला 22 जनवरी का है, जबकि खनिज विभाग के अमले ने जिसमें रायपुर की टीम शामिल थी, सिंघनपुर में महानदी से रेत का खनन करते हुए तीन ट्रेक्टरों को जप्त कर लिया। इनमें दो ट्रेक्टर लोड थे, जबकि एक ख़ाली था।

खनिज अधिकारियों ने ट्रेक्टर को थाने के सुपुर्द में दे दिया। तभी वहां पूर्व विधायक पद्मा मनहर के पति घनश्याम मनहर पहुंच गए। आरोप है कि घनश्याम मनहर ने पुलिस और खनिज विभाग के अमले को गालियां दी और वह ट्रेक्टर जो कि ख़ाली था उसे बलपूर्वक थाने के क़ब्ज़े से छुड़ा ले गए।

बुधवार की इस घटना अगले दिन गुरुवार याने 23 जनवरी को कोसीर थाने में क्राइम नंबर 13/20 के तहत अपराध दर्ज किया गया। पुलिस ने एफआईआर में लिखा है। घनश्याम मनहर साथियों के साथ थाने आए और कहने लगे हमारी सरकार है, ख़ाली ट्रेक्टर पर कैसे कार्यवाही किए।

ख़ाली ट्रेक्टर छोडऩा पड़ेगा। खनिज विभाग वाले चोर हैं, समझाने के बावजूद ट्रेक्टर चालक उमेश महिलांगे को ट्रेक्टर ले जाने के लिए कहा, और विवाद करते हुए चले गए।

कोसीर थाने में दर्ज स्नढ्ढक्र में धारा 147,341,294,447 और 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। इस एफआईआर में घनश्याम मनहर समेत चार नामज़द है जबकि पांच का उल्लेख अज्ञात के रुप में है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

The Rural Press ब्यूरो
लेखक / पत्रकार:

The Rural Press ब्यूरो

सम्पादकीय डेस्क (The Rural Press Editorial Team)

The Rural Press की विशेष सम्पादकीय एवं ग्रामीण खोजी पत्रकारिता टीम। जमीनी मुद्दों, कृषि संकट और निष्पक्ष जनसरोकार की विश्वसनीय रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन