मुंबई वसूली कांड: पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख के दो निजी सचिव गिरफ्तार

मुंबई । 100 करोड़ रुपए की वसूली वाले आरोप पर CBI ने महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है। केंद्रीय जांच एजेंसी ने देर रात मुंबई, नागपुर समेत महाराष्ट्र के 12 ठिकानों पर छापेमारी भी की है।

संक्रमण के बढ़ते खतरे को देखते हुए CBI की टीम PPE किट पहनकर यह छापे मार रही है। एक टीम अभी भी उनके मुंबई स्थित सरकारी बंगले में छापेमारी कर रही है। जानकारी के मुताबिक, अनिल देशमुख फिलहाल नागपुर में हैं और वहां भी एक टीम उनसे पूछताछ कर रही है। CBI इससे पहले पूर्व गृह मंत्री से 11 घंटे की पूछताछ कर चुकी है।

केंद्रीय जांच एजेंसी इसी मामले में देशमुख के दो निजी सचिव, कुंदन शिंदे और संजीव पलांडे से 10 घंटे की पूछताछ कर चुकी है। इसके अलावा मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह, एंटीलिया केस में गिरफ्तार सचिन वझे से पूछताछ हुई है।

See also  बड़ा फैसला: जेलों में बढ़ी कैदियों की तादाद, सुप्रीम कोर्ट ने सजा में सशर्त कटौती के दिए निर्देश, छत्तीसगढ़ में किया जाएगा शुरू

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।