रायपुर/बिलासपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं और 12वीं के सभी विषयों के प्रश्न पत्र को कोड दिया है। इसी कोड के माध्यम से परीक्षा केंद्रों को प्रश्न पत्र उपलब्ध होंगे।

प्रश्न पत्र हर केंद्र के लिए अलग-अलग भेजे जायेंगे। विषयवार प्रश्न पत्रों के बैग बनाए गए हैं। हर बैग को एक कोड दिया गया है। संबंधित केंद्राधीक्षक इस बैग पर लगे कोड की तस्वीर लेकर सीबीएसई के पास भेजेंगे। केंद्राधीक्षक द्वारा कोड की तस्वीर भेजने के बाद मोबाइल पर ओटीपी आएगा। ओटीपी से कन्फर्म होने के बाद ही केंद्राधीक्षक उस बैग को ले पाएंगे।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें

See also  ब्रेकिंग- फ्रंट लाइन वर्कर में शामिल हुए पत्रकार और वकीलों समेत उनके परिजन भी, टीकाकरण में मिलेगी प्राथमिकता

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।