बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

बंगाल में केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला, टीएमसी समर्थकों पर आरोप

बंगाल में केंद्रीय मंत्री के काफिले पर हमला, टीएमसी समर्थकों पर आरोप
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में केंद्रीय मंत्री निशीथ प्रमाणिक (Nisith Pramanik)के जुलूस में जमकर हंगामा हुआ है। वहीं गृह, युवा मामले और खेल राज्य मंत्री निसिथ प्रमाणिक के काफिले पर कथित तौर पर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) समर्थकों ने हमला किया। मंत्री कूचबिहार के दिनहाटा इलाके में पार्टी कार्यकर्ताओं से मिलने जा रहे थे।तभी कुछ लोगो द्वारा उनके काफिले में पथराव किया गया।

बता दें कि केंद्रीय मंत्री शनिवार दोपहर बुरिरहाट इलाके में उनके जनसंपर्क कार्यक्रम में फायरिंग और बमबाजी हुई थी। आरोप तृणमूल कांग्रेस पर लगाये गये हैं। हालांकि केंद्रीय मंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं। शुरुआती हंगामे के बाद उन्होंने मार्च भी किया। लेकिन पूर्व घोषित कार्यक्रम के इर्द-गिर्द पुलिस और सीआईएसएफ के सुरक्षा घेरे को कैसे तोड़ा गया। इस पर सवाल उठ रहे हैं। किसी भी तरह की बड़ी गड़बड़ी न हो इसके लिए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

https://twitter.com/ANI/status/1629421322022563840?s=20

मंत्री निसिथ प्रमाणिक ने टीएमसी सर्मथकों पर हमले का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राज्य में अगर एक मंत्री सुरक्षित नहीं है, तो आप आम आदमी की दुर्दशा की कल्पना कर सकते हैं। यह घटना बंगाल में लोकतंत्र की स्थिति को दिखाती है। स्थानीय सूत्रों के अनुसार केंद्रीय गृह मंत्री निशीथ प्रमाणिक का शनिवार को दिनहाटा के बुरिरहाट इलाके में जनसंपर्क कार्यक्रम था और तृणमूल (TMC) द्वारा यह निर्णय लिया गया कि जब निशीथ क्षेत्र में आएंगे तो उन्हें काला झंडा दिखाया जाएगा।

जानकारी के अनुसार हमले के समय केंद्रीय मंत्री भाजपा के स्थानीय कार्यालय जा रहे थे। स्थानीय मीडिया रिपोर्ट के अनुसार प्रमाणिक के खिलाफ सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) द्वारा कथित तौर पर की गई गोलीबारी में एक आदिवासी की मौत को लेकर लोगों में गुस्सा था। गौरतलब है कि बीएसएफ गृहमंत्रालय के अंदर ही आता है और प्रमाणिक गृह राज्य मंत्री हैं। तृणमूल कांग्रेस के महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भी हाल ही में कूचबिहार में एक रैली में प्रमाणिक पर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि आदिवासियों की चिंता को दूर करने के लिए मंत्री के द्वारा कुछ भी नहीं किया गया है।

Pushpanjali sahu
लेखक / पत्रकार:

Pushpanjali sahu

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन