रायपुर। दुर्ग सहकारी बैंक के सीईओ की करोड़ों की बेनामी संपत्ति का खुलासा हुआ है।

ACB की छापेमारी में अब तक करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हो चुका है, जबकि जांच में

और भी कई चौकाने वाले खुलासे का अनुमान है। इस मामले में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम

के तहत मामला दर्ज किया गया है।

 

मिली शिकायत की तफ्तीश के बाद एसीबी ने दुर्ग के जिला सहकारी केंद्रीय बैक के सीईओ एचसी

निवसरकर के ठिकानों पर एसीबी की टीम ने छापेमारी की थी। एसीबी के एएसपी महेश्वर नाग,

डीएसपी आरके दुबे के नेतृत्व में 20 से अधिक कर्मचारी व अधिकारी की टीम ने संतोष कुमार

निवसरकर के ठिकानों पर छापेमारी की थी।

टीम ने ठिकानों के साथ-साथ बैंक व दफ्तर में तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में नकद रकम, चल-अचल

संपत्ति के दस्तावेज, कार, गाड़ियां मिली है, वहीं बैंक में भी करोड़ों की जमा रकम का खुलासा भी हुआ

है। निवसरकर का खुद का एक लाकर जिला सहकारी केंद्रीय बैंक में मिला, जिसमें सोने-चांदी के

जेवहरात भरे हुए थे।

 

निवरसरकर का दुर्ग के सिंधिया नगर में एक करोड़ की लागत की हवेली का भी पता चला है। वहीं साकेत

नगर दुर्ग करीब सवा करोड़ रुपये के बंगले का भी पता चला है। वहीं 20 लाख की गाड़ियां भी इनके पास

मौजूद हैं वहीं रोनाल्ड डस्टर, मारूति स्वीफ्ट कार के साथ-साथ हीरो प्लेजर जिसकी कीमत 80 हजार है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।