CG Assembly Budget Session: रायपुर। छत्तीसगढ़ विधान सभा में आज कांकेर जिला के आरीडोंगरी में गोदावरी इस्पात कंपनी लिमिटेड को पूर्व में आयरन ओर खनन के लिए जमीन देने का मामला गूंज

CG Assembly Budget Session: विधायक कुंवर सिंह निषाद ने सीएम विष्णुदेव साय से पूछा कि, जिला कांकेर के आरीडोंगरी में गोदावरी इस्पात कंपनी लिमिटेड को पूर्व में आयरन ओर खनन के लिए कितनी जमीन शासन द्वारा प्रदान की गई थी एवं वर्तमान में उक्त कंपनी को किस नियम/शर्तों के आधार पर 74.08 हेक्टेयर जमीन उत्खनन के लिए प्रदाय की गई है?

CG Assembly Budget Session: जिसके जवाब में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सदन को बताया कि गोदावरी इस्पात कंपनी लिमिटेड को पूर्ववर्ती सरकार के दौरान हुए आवंटन की प्रक्रिया में नियम का पालन नहीं किया गया था। सीएम ने सदन को बताया कि उनकी सरकार ने केंद्रीय खान मंत्रालय द्वारा जमीन आवंटन के जारी नियमों के अनुसार 74.08 हेक्टेयर जमीन खनिज ड्रंप करने के लिए आवंटित की है।

See also  MP-CG News: भोपाल-रायपुर 6-लेन एक्सप्रेसवे को मिली मंजूरी, सिर्फ 7 घंटे में पूरा होगा सफर!

CG Assembly Budget Session: कुंवर सिंह निषाद ने पूरक सवाल उठाते हुए पूछा कि उक्त जमीन खनन के लिए किस प्रकार की निविदा प्रक्रिया अपनाई गई थी? खनन की जाँच के लिए किस एजेंसी को नियुक्त किया गया था और जनसुनवाई के दौरान किस प्रकार का वाद विषय संज्ञान में आया था तथा क्या कार्यवाही की गई ?

CG Assembly Budget Session: जिसके जवाब में सीएम ने बताया कि केंद्रीय खान मंत्रालय के नियमानुसार गैर खनिज भूमि के आवंटन के लिए नीलामी की जरूरत नहीं है। हमनें जांच कराई है, उक्त भूमि के नीचे कोई खनिज नहीं है। सीएम ने विधायक को भरोसा दिलाया कि नियमों में कोई ढिलाई पाई जाती है, तो जांच की जाएगी।

CG Assembly Budget Session: विधायक निषाद ने पूछा कि इससे राज्य सरकार को क्या फायदा हो रहा है ? जिसके जवाब में सीएम ने बताया कि इससे स्पंज आयरन उत्पादन क्षमता बढ़ाने के साथ ही माइनिंग की गतिविधियां भी बढ़ी है। और राज्य सरकार को अतिरिक्त राजस्व लाभ हो रहा है।

See also  CG News: CM विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से की मुलाकात, सड़क परियोजनाओं और विकास पर हुई चर्चा