बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
TRP News

CG Assembly Elections 2023: रायपुर की 4 सीटों पर वोटिंग शुरु, सुबह से लगी लाइन, राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन सिविल लाइन के सिहावा भवन में करेंगे मतदान

CG Assembly Elections 2023: रायपुर की 4 सीटों पर वोटिंग शुरु, सुबह से लगी लाइन, राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन सिविल लाइन के सिहावा भवन में करेंगे मतदान
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। CG Assembly Elections 2023: विधानसभा चुनाव चुनाव के दूसरे चरण की 70 सीटों में सुबह 8 बजे से मतदान शुरु हो गया है। राजधानी रायपुर की चारों विधानसभा के मतदान केंद्रों में सुबह से ही लाइन देखी गई। प्रदेश के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन सुबह 11 बजे सिविल लाइन स्थित सिहावा भवन में मतदान करेंगे।

CG Assembly Elections 2023: देखें कौन, कहां वोट डालेंगे

रायपुर के लोकसभा सांसद सुनील सोनी 12:00 बजे महाराणा प्रताप स्कूल सदर बाजार में मतदान करेंगे। रायपुर दक्षिण प्रत्याशी बृजमोहन अग्रवाल दोपहर 2:00 बजे दुर्गा कॉलेज विवेकानंद कॉलेज स्थित मतदान केंद्र में मतदान करेंगे।

वहीं कांग्रेस प्रत्याशी महंत रामसुंदर दास स्वयं को वोट नहीं डाल जाएंगे। वे शिवरीनारायण के मूल वोटर हैं। उत्तर कांग्रेस प्रत्याशी कुलदीप जुनेजा सुबह 9 बजे देवेंद्र नगर स्थित आदर्श स्कूल में मतदान करेंगे।

TRP Desk S
लेखक / पत्रकार:

TRP Desk S

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन