रायपुर। विधानसभा के शीतकालीन सत्र के तीसरे दिन गुड़ खरीदी का मामला सदन में खूब जोर-शोर

से गूंजा। नेता प्रतिपक्ष ने मधुर योजना के तहत गुड़ खरीदी में अनियमितता को लेकर सदन में सवाल

किया। मामले में खाद्य मंत्री ने जवाब देते हुए कहा कि एनीमिया को दूर करने सार्वजनिक वितरण

प्रणाली के अंतर्गत गुड़ का वितरण किया जा रहा है। गुड़ का वितरण नैफेड के माध्यम से किया जा रहा है।

 

इसके बाद पूर्व सीएम रमन सिंह ने सवाल करते हुए कहा कि जिस व्यापारी को टेंडर दिया गया है, क्या

वह गुड़ का उत्पादन करता है। बाद मंत्री ने कहा कि आपने भी नेफेड के माध्यम से खरीदी किया था।

इसलिए हम भी नेफेड के माध्यम से खरीदारी कर रहे हैं।

 

हमने निविदा के शर्त में रखा है कि जिनका L1 L2 L3 हुआ है उन्हें ही बुलाया गया। पूर्व सीएम रमन सिंह

ने सवाल किया कि ऑटो मोबाइल वाले को टेंडर दिया जा रहा है। क्या गुड़ में पेट्रोल मिलाकर बेचा जाएगा।

See also  ब्रेकिंग: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण आज फिर करेंगी प्रेस कॉन्फ्रेंस, मिल सकती है राहत की तीसरी क़िस्त

साथ ही जिस प्रक्रिया पर इतने सवाल खड़े हो रहे है इसके बाद इसे रद्द करेंगे क्या?

 

गुड़ खरीदी में मिलीभगत की साजिश: डॉ रमन सिंह

रमन सिंह ने कहा कि जिस प्रक्रिया को अपनाया जा रहा है उससे मिलीभगत की साजिश लग रही है।

इसके बाद मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि टेंडर के लिए पार्टिसिपेट करने वाले गुजरात से भी हैं, आप

गुजरात की कंपनी की खिलाफत कर रहे हैं, मोदी जी से नहीं डरते क्या? जिसके बाद रमन सिंह ने मंत्री

के बयान पर आपत्ति जताई। इसके बाद गुड़ को लेकर सदन में जोरदार हंगामा हो गया। विपक्ष ने कहा

कि हम मंत्री के जवाब से संतुष्ट नहीं हैं और वे सदन से बाहर चले गए।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  Loss of Bollywood : 2025 में बॉलीवुड ने खोए कई चमकते सितारे, इन दिग्गजों ने कहा दुनिया को अलविदा, देखें लिस्ट…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।