सीजी ब्रेकिंग: प्रेशर IED की चपेट में आने से 1 जवान घायल, एसपी ने की घटना की पुष्टि

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में प्रेशर IED की चपेट में आने से 1 जवान घायल हुआ है। घायल जवान सरैया तलंडी ज़िला बल में पदस्थ था। नक्सल पर्चे को निकालने के दौरान हादसा हुआ है।

फिलहाल घायल जवान की स्थिति खतरे से बाहर है। घायल जवान को बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय के लिए रेफर किया गया है।

एसपी कमलोचन कश्यप ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि थाना से लगभग 1 किमी दूर संजयपारा के पास विस्फोट हुआ है। पूरा मामला इलमिडी थानाक्षेत्र का है।

See also  Accident: 20 फिट गहरी खाई में गिरी माजदा, 3 घायलों की हालत गंभीर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।