CG BREAKING-हसदेव अरण्य को बचाने 13 को अंबिकापुर में AAP का प्रदर्शन

अंबिकापुर/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के हसदेव अरण्य (Hasdeo Aranya) क्षेत्र को बचाने आम आदमी पार्टी (AAP) ने कोल ब्लॉक आबंटन व जंगलों की कटाई के विरोध में 13 मई को अंबिकापुर में बड़ा प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। इस दौरान सभा और रैली कर कलेक्टर के माध्यम से मुख्यमंत्री और राज्यपाल के नाम ज्ञापन दिया जाएगा।

परसा कोल ब्लॉक में हो रही है हरे भरे पेड़ों की कटाई

AAP की प्रदेश प्रवक्ता व अधिवक्ता प्रियंका शुक्ला ने कहा कि हसदेव अरण्य क्षेत्र को बचाने को लेकर छत्तीसगढ़ के साथ ही देश भर में विरोध चल रहा है। इसके बाद भी राज्य और केंद्र सरकार अड़ियल रवैया अपना रही है। विकास की आड़ में जंगलों को काटा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी जनता की सुरक्षा और अधिकार की लड़ाई लड़ रही है। संघर्ष की इस कड़ी में अंबिकापुर में 13 मई को बड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

इसमें पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ ही प्रदेश भर के लोगों को शामिल होकर पर्यावरण की सुरक्षा में अपना योगदान करने की अपील की गई है। इस दौरान रैली निकाल कर कलेक्टर के माध्यम से ज्ञापन सौंपा जाएगा।

See also  VIDEO : ED की छापेमारी के खिलाफ प्रदर्शन, कांग्रेस नेताओं की ईडी अफसर से बहस, मंगाई गई अतिरिक्त फोर्स

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।