CG BREAKING: परीक्षा चालू होने से ठीक 1 घँटे पहले लीक हुआ बीएससी नर्सिंग का पेपर

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बीएससी नर्सिंग B.Sc Nursing के सेकंड ईयर second year का दूसरा पेपर लीक होने का मामला सामने आया है।

बताया जा रहा है कि टेलीग्राम ग्रुप telegram group पर परीक्षा से ठीक 1 घँटे पहले पेपर भेज कर पैसों की मांग की जा रही है। इससे आक्रोशित बीएससी के छात्रों ने तत्काल परीक्षा को रद्द करने की मांग करते हुए विश्विद्यालय का घेराव करने की बात कही है।

इस मामले में विभागीय प्रतिक्रिया सामने आई है। मामले की जानकारी देते हुए आयुष विश्विद्यालय के सहायक संचालक अजितेश मिश्रा ने बताया कि लगातार कुछ शरारती तत्वों द्वारा परीक्षा को रद्द करने के उद्देश्य से इस प्रकार का भ्रम फैलाया जा रहा है, जिससे छात्रों में असमंजस की स्थिति है।

मिश्रा ने बताया कि इस मामले की शिकायत भिलाई नगर पुलिस थाना में भी की गई है। जनरल प्रमोशन पाने व ऑनलाइन एग्जाम कराने की मंशा से इस प्रकार के कृत्यों को अंजाम दिया जा रहा है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।