Raipur Breaking News - सेलजा का दिल्ली जाना टला, सीएम हाऊस में भूपेश, सेलजा मरकाम की बैठक
Raipur Breaking News - सेलजा का दिल्ली जाना टला, सीएम हाऊस में भूपेश, सेलजा मरकाम की बैठक

रायपुर। आज यानी रविवार को भूपेश कैबिनेट की अहम बैठक होने वाली है। इस बैठक में कर्मचारियों के डीए बढ़ाने के प्रस्ताव सहित कई अहम प्रस्तावों पर मुहर लग सकती है।

वहीं कैबिनेट की मीटिंग में निगम मंडल की पुरानी बिल्डिंग और अतिशेष ज़मीनों के उपयोग के लिए नई योजना को मंजूरी मिल सकती है। हाउसिंग बोर्ड को ज़्यादातर ज़मीन देने का प्रस्ताव है।

इसके साथ ही कलेक्टर्स को और शक्तियां देने का प्रस्ताव भी है। लघु वनोपज खरीदी में निजी कंपनियों को जोड़ने के प्रस्ताव को हरी झंडी मिल सकती है। राजीव गांधी भूमिहीन किसान मजदूर न्याय योजना की राशि बढ़ाए जाने के साथ ही 6000 से 7000 सालाना करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।