ब्रेकिंग: महापौर के चुनाव के लिए सोमवार को जारी हो सकती है अधिसूचना, 15 जनवरी से पहले पहला सम्मेलन

रायपुर। प्रदेश के 15 निकायों में महापौर और पालिकाध्यक्षों के चुनाव अगले सप्ताह यानि कल सोमवार के बाद कभी भी करा लिए जाएंगे। इसकी अधिसूचना कलेक्टर सोमवार या मंगलवार को जारी कर सकते हैं।

अगले हफ्ते पहला सम्मेलन

पार्षद चुनाव के नतीजे आने के साथ ही निर्वाचन आयोग ने नया महापौर चुनने के लिए 15 दिन का समय निर्धारित कर दिया है। कलेक्टर की ओर से अगले हफ्ते नवनिर्वाचित पार्षदों का प्रथम सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। इसमें पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही महापौर चुनने की सूचना जारी की जाएगी। कलेक्टर की ओर से चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी तैनात किए जाएंगे।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।